Categories लोड हो रही हैं...

रामनगर की समस्याओं पर सद्भावना मंच ने सौंपा ज्ञापन

श्रीगंगानगर के रामनगर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर सद्भावना मंच ने अतिक्ति जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, सड़क, बिजली और सीवरेज मुद्दे उठाए।

साहब राम28 April 2026
रामनगर की समस्याओं पर सद्भावना मंच ने सौंपा ज्ञापन

सद्भावना मंच जन चेतना सेवा समिति की ओर से रामनगर (पुरानी आबादी) क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संस्था अध्यक्ष हेमराज गुरहानी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुभाष कुमार को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि यह क्षेत्र सघन जनसंख्या वाला है, जहां आवागमन के लिए मुख्यतः दो प्रमुख मार्ग हैं, लेकिन इन पर लंबे समय से अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। उदाराम चौक से रवि चौक तक सड़क के बीच बने नाले के चैम्बरों पर रखे सीमेंट कवर बार-बार टूट जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यह मार्ग स्कूल बसों, विद्यार्थियों और भारी वाहनों के लिए भी उपयोग होता है, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है।

इसके अलावा रवि चौक से हनुमान चौक तक अंडरग्राउंड विद्युत लाइन पिछले एक वर्ष से खराब होकर खंभों पर लटकी हुई है, लेकिन अब तक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं वार्ड संख्या 14 स्थित श्रीकृष्ण मंदिर चौक पर ट्रांसफार्मर जर्जर हालत में है और उसका फाउंडेशन भी कमजोर हो चुका है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका जताई गई है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि एलएनटी कंपनी द्वारा पानी और सीवरेज कार्यों के नाम पर बार-बार सड़कों को खोदकर छोड़ दिया जाता है, जिससे क्षेत्र की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

क्षेत्रवासियों ने गर्मी और बरसात के मौसम को देखते हुए प्रशासन से इन समस्याओं का शीघ्र और स्थायी समाधान करने की मांग की है। इस अवसर पर वेदप्रकाश कालड़ा, कृष्णलाल कालड़ा, सुशील शर्मा, अरुण मेहता, जगदीश सिडाना, ओमप्रकाश कालड़ा, राजेश भाटिया, राजकुमार कालड़ा, मोहनलाल कालड़ा, प्रथम गंभीर, प्रेम अनुपाणी, रमेश सिंधी, जे.पी. अग्रवाल, शिवदयाल कालड़ा, नवीन बजाज, नंदलाल धींगड़ा, जोगेंद्र धींगड़ा, रामपाल चौधरी और अनिल मेहता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SriGanganagarNews #Ramnagar #JanSamasya #NagarNigam #RajasthanNews #LocalNews #RoadProblem #BijliSamasya #SewageIssue #eNewsBharat

रामनगर की समस्याओं पर सद्भावना मंच ने सौंपा ज्ञापन | eNews Bharat