Categories लोड हो रही हैं...

पुनासा में रमेश सोनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

पुनासा गांव में रमेश सोनी के जन अभियोग एवं सतर्कता समिति में मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान उनका गर्मजोशी से सम्मान किया।

राहुल सोनी8 June 2026
पुनासा में रमेश सोनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति के सदस्य मनोनीत होने पर रमेश सोनी पुनासा का उनके पैतृक गांव पुनासा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह भारतीय जनता पार्टी भीनमाल विधानसभा के जुंजाणी मंडल की आत्मनिर्भर मंडल कार्यसमिति बैठक के दौरान श्री माजीसा धाम परिसर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रमेश सोनी पुनासा को माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल प्रभारी भरतसिंह राव, पूर्व जिला मंत्री इन्द्रसिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, खुमानसिंह, अर्जुन चौधरी, खंगार दास, कांतिलाल दर्जी, सुरेन्द्रसिंह, मोड़ाराम पुरोहित, मंडल महामंत्री देवेन्द्र जोशी, आसुराम गोदारा, भगवानाराम मांजू, सावलाराम प्रजापत, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रमेश सोनी पुनासा को जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति का सदस्य मनोनीत किया जाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को प्रशासन के माध्यम से प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रमेश सोनी पुनासा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की तथा क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का विश्वास जताया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RameshSoni #PunasaNews #BJPJalore #BhinmalPolitics #JanAbhiyogSamiti #VigilanceCommittee #BJPWorkers #SanwalaramDevasai #IndraSinghRanawat #BharatsinghRao #RajasthanNews #LocalNews #PoliticalNews #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat