जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति के सदस्य पद पर मनोनीत होने पर भाजपा नेता रमेश सोनी (पुनासा) का भाजपा भीनमाल नगर मंडल की बैठक में गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, जिला मंत्री भरतसिंह भोजाणी, जिला मंत्री महेंद्र सोलंकी, नगराध्यक्ष प्रवीण एम. दवे सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा एवं माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रमेश सोनी का समिति में मनोनयन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनी जनसमस्याओं के निराकरण एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे तथा क्षेत्र की आवाज को मजबूती से प्रस्तुत करेंगे।
सम्मान से अभिभूत रमेश सोनी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित उनके कार्य का प्रमुख आधार रहेगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24




