Categories लोड हो रही हैं...

रमेश सोनी के अभिनंदन संग नीलकंठ मंदिर में पूजा

जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति सदस्य मनोनीत होने पर रमेश सोनी का सम्मान किया गया तथा नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई

राहुल सोनी10 June 2026
रमेश सोनी के अभिनंदन संग नीलकंठ मंदिर में पूजा

जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर रमेश सोनी पुनासा का नीमगोरिया क्षेत्रपाल ट्रस्ट एवं नीलकंठ ट्रस्ट, भीनमाल द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पौराणिक जारखोव तालाब स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि, शांति, विकास और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने रमेश सोनी के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति में उनका मनोनयन क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और समाधान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, विक्रम सिंह ईराणी, शेखर व्यास, अतिरिक्त जिला कलक्टर पूजा सक्सेना, उपखंड अधिकारी मोहित कासनिया, तहसीलदार भीखदान चारण, आरआई सुन्दर बिश्नोई, महेंद्र सोलंकी, किशोर सांखला, जयसिंह राव, भरतसिंह राव, जोरावर सिंह राव, विकास सोलंकी, प्रेमाराम बंजारा, दिनेश दवे, पहाड़सिंह राव, वालाराम मोदी, दीपक एवं घनश्याम व्यास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ट्रस्ट पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में महाआरती का आयोजन किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म, समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BhinmalNews #RameshSoni #NeelkanthMahadev #ReligiousEvent #JanAbhiyogSamiti #RajasthanNews #SocialService #BJPRajasthan #TempleNews #eNewsBharat