बोरावड़ कस्बे के शास्त्री कालोनी में स्थित रामदेव मंदिर में रामदेवजी महाराज की दशमी पर हवन, जागरण एवं प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया।
पंडित विमल आचार्य के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना और हवन सम्पन्न हुआ। रामदेवजी की प्रतिमा का अभिषेक, श्रृंगार और आरती की गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में धोक लगाई और मनवांछित फल की कामना की।
महाप्रसादी के बाद रात्रि में सत्संग और भजन जागरण का आयोजन हुआ। स्थानीय और बाहर से आए भजन गायकों ने "धजाबंद की जय", "रूणिचै रै धणियों ने खम्मा", "अजमल घर अवतार" आदि भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रद्धालुओं का मन मंत्रमुग्ध हो गया। मंदिर बाबा के जयकारों से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने मिश्री, पताशा, चूरमा प्रसाद, धूप, दीप, नैवेद्य और पुष्पमाला अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भक्तों ने एकजुट होकर धर्म और सेवा के महत्व को महसूस किया।
इस आयोजन ने स्थानीय समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जागृत किया और भक्तों के बीच एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




