Categories लोड हो रही हैं...

राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु महायज्ञ समिति गठन

टोडारायसिंह में राम-जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बैठक हुई, जिसमें नव कुंडात्मक महायज्ञ के लिए समिति गठन कर कार्यक्रम तय किए गए।

उमाशंकर शर्मा6 April 2026
राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु महायज्ञ समिति गठन

कस्बे के खिड़की स्थित बालाजी मंदिर परिसर में श्री भूडा के बालाजी मंदिर में श्री राम-जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शनिवार रात महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक संत 1008 श्री हनुमान दास जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुई, जिसमें नव कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नव कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ समिति का गठन किया गया। समिति में संरक्षक के रूप में कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, अध्यक्ष संत कुमार जैन तथा कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद मोदी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त समिति में अशोक कुमार झण्डा, संजय कुमार मोदी, महेंद्र गोयल, कैलाश सोनी, सुरेश मोदी, नरेंद्र मोदी, जगदीश मूमिया, गिरिराज माहेश्वरी, संजय सैनी, हेमराज सैनी, तुलसीराम मोदी, अशोक कुमार सैनी, बनवारी पराशर, संदीप सैनी, जितेंद्र मोदी, जगदीश पाण्डेता एवं रमेश विजयवर्गीय सहित कई सदस्य शामिल हुए।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RamJanaki #PranPratishtha #TodaraisinghNews #ReligiousEvent #BalajiMandir #Mahayagya #RajasthanNews #TempleNews #Bhakti #eNewsBharat