कस्बे में श्री राम-जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 3 मई से 11 मई तक आयोजित होने वाले नव दिवसीय नवकुण्डात्मक श्री राम महायज्ञ के पोस्टर का विमोचन सोमवार को श्री भूडा के बालाजी मंदिर परिसर में किया गया।
यह कार्यक्रम श्री राम महायज्ञ समिति भूडा के बालाजी के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने महायज्ञ के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया।
पोस्टर विमोचन के दौरान संरक्षक अखिल भारतीय चतु: संप्रदाय अध्यक्ष संत श्री 1008 श्री हनुमान दास जी महाराज, सहयोगी महामंडलेश्वर श्री भगवान दास जी महाराज तथा यज्ञकर्ता संत श्री बालयोगी तपस्वी श्री तुलसीदास जी महाराज मौजूद रहे।
इस अवसर पर यज्ञ समिति अध्यक्ष संत कुमार जैन, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद मोदी, अशोक कुमार झंडा, संजय कुमार मोदी, यज्ञाचार्य पं. आत्माराम गुरजी, मंत्री अशोक कुमार माली, बनवारीलाल पाराशर, प्रचार-प्रसार प्रभारी सुधीर चतुर्वेदी सहित मंदिर समिति के कई सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 3 मई से 11 मई तक आयोजित होने वाले इस नव दिवसीय महायज्ञ में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




