Categories लोड हो रही हैं...

राजपुरोहित छात्रावास जोधपुर में 245 पूर्व छात्रों का महासंगम सम्पन्न

जोधपुर के राजपुरोहित छात्रावास में आयोजित पूर्व विद्यार्थी स्नेह मिलन-2026 में 245 से अधिक पूर्व छात्र शामिल हुए और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

राजेन्द्रसिंह लूणावास1 June 2026
राजपुरोहित छात्रावास जोधपुर में 245 पूर्व छात्रों का महासंगम सम्पन्न

सरदारपुरा स्थित श्री राजपुरोहित छात्रावास में आयोजित दो दिवसीय पूर्व विद्यार्थी स्नेह मिलन-2026 समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 245 से अधिक पूर्व छात्रों ने इस आयोजन में भाग लेकर छात्र जीवन की पुरानी यादों को ताजा किया तथा वर्षों बाद अपने साथियों से मिलकर आत्मीय क्षण साझा किए।

समारोह के दौरान पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव, संघर्ष और उपलब्धियां साझा करते हुए समाज, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। प्रतिभागियों ने छात्रावास को अपनी सफलता का मजबूत आधार बताते हुए इसके विकास में निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया।

आयोजन समिति के अनुसार स्नेह मिलन का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करना तथा सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देना है। आयोजन से जुड़े शैतानसिंह खेड़ापा ने बताया कि समारोह में चिकित्सक, अधिवक्ता, अभियंता, वैज्ञानिक, शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी और उद्योगपति सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पूर्व छात्रों ने सहभागिता की।

समापन समारोह के अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने छात्रावास की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने और भावी पीढ़ी को शिक्षा एवं संस्कारों से जोड़ने का संकल्प लिया। छात्रावास अध्यक्ष सुमेरसिंह कनोड़िया ने कहा कि पूर्व छात्र केवल किसी संस्था की पहचान नहीं होते, बल्कि उसकी अमूल्य धरोहर भी होते हैं।

समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पूनायता, पुलिस अधिकारी डॉ. हनवंतसिंह पिलोवणी, सीआई रविंद्रपालसिंह बावड़ी, छात्रावास संरक्षक एडवोकेट पदमसिंह भैंसर, सोहनसिंह बड़ली, वर्तमान अध्यक्ष सुमेरसिंह कनोड़िया, एडवोकेट श्रवणसिंह सरवड़ी, समाजसेवी अर्जुनसिंह तिंवरी, वैज्ञानिक महेशसिंह (दिल्ली), बीएसएफ कमांडेंट इंद्रसिंह खाराबेरा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शैतानसिंह खेड़ापा, सुरेन्द्रसिंह बासनी मनणा, डॉ. दलपतसिंह समदड़ी, समंदरसिंह दोरणड़ी, शंकरसिंह अराबा, महेंद्रसिंह बारवा, सुखदेवसिंह आडसर, दिलीपसिंह डाबला, जगदीशसिंह डोली, जीवराजसिंह बस्सी तथा अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। समारोह के दौरान भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न भामाशाहों ने सहयोग प्रदान किया।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: eNews Rajasthan Instagram

Facebook: eNews Rajasthan Facebook

YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube

X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RajpurohitSamaj #RajpurohitHostel #AlumniMeet2026 #JodhpurNews #RajasthanNews #StudentReunion #FormerStudentsMeet #EducationNews #YouthEmpowerment #SocialHarmony #CommunityDevelopment #JodhpurEvent #RajpurohitCommunity #RajasthanUpdates #eNewsRajasthan #eNewsBharat #IndiaNews #BreakingNews #Education #SocialUnity

राजपुरोहित छात्रावास जोधपुर में 245 पूर्व छात्रों का महासंगम सम्पन्न | eNews Bharat