Categories लोड हो रही हैं...

जोधपुर में राजपुरोहित छात्रावास पूर्व छात्रों का भव्य स्नेह मिलन

जोधपुर के राजपुरोहित छात्रावास में 151 गांवों के लगभग 450 पूर्व छात्र दो दिवसीय स्नेह मिलन समारोह में भाग लेकर सामाजिक संवाद करेंगे।

राजेंद्र सिंह लूणावास30 May 2026
जोधपुर में राजपुरोहित छात्रावास पूर्व छात्रों का भव्य स्नेह मिलन

सरदारपुरा 9वीं "डी" रोड स्थित राजपुरोहित छात्रावास में अध्ययनरत रहे पूर्व विद्यार्थियों का दो दिवसीय भव्य "स्नेह मिलन समारोह" 30 मई सायं 4 बजे से 31 मई सायं 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में देश-विदेश एवं विभिन्न राज्यों में निवासरत 151 गांवों के लगभग 450 पूर्व छात्र सहभागिता करेंगे।

आयोजन का उद्देश्य छात्रावास की समृद्ध परंपरा, सामाजिक समरसता तथा वर्षों पुराने आत्मीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना है। समारोह में चिकित्सक, अधिवक्ता, अभियंता, शिक्षाविद्, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित पूर्व छात्र एक मंच पर एकत्रित होंगे। इस दौरान वे छात्र जीवन की यादों को ताजा करेंगे और समाजहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आयोजन, अनुभव साझा सत्र तथा सामाजिक संवाद जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजक समिति के अनुसार स्नेह मिलन की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं आरती का भव्य आयोजन भी किया जाएगा।

समारोह को लेकर पूर्व छात्रों में विशेष उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है। आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा को अंतिम स्वरूप देने में शैतानसिंह खेड़ापा, गजेसिंह खाराबेरा, दलपतसिंह समदड़ी, समंदरसिंह दोरनड़ी, अमरसिंह खाराबेरा, शंकरसिंह अराबा, महेंद्रसिंह बारवा, महेंद्रसिंह जैतारण, सुखदेवसिंह आडसर, दिलीपसिंह डाबला, जगदीशसिंह डोली, जीवराजसिंह बस्सी, शैतानसिंह चावंडा, भंवरसिंह शिवतलाव, गोविंदसिंह गुड़ानाल, नरपतसिंह बासनी राजगुरु, सुल्तानसिंह चावंडा, भगवानसिंह बासनी मनणा, हरेंद्रसिंह टूंकलिया, भंवरसिंह कनोड़िया, महेंद्रसिंह पिलोवनी, पुरुषोत्तमसिंह नारवा, हरिसिंह खेड़ापा, गोविंदसिंह भावंडा, उम्मेदसिंह कुड़ी, चैनसिंह भाटेलाई एवं किशोरसिंह खाराबेरा सहित अनेक पूर्व छात्र बंधुओं का सक्रिय सहयोग रहा है।

यह स्नेह मिलन समारोह सामाजिक समर्पण, छात्रावास की गौरवशाली परंपरा तथा वर्षों से बने आत्मीय संबंधों का जीवंत उदाहरण बनेगा।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#जोधपुर #राजपुरोहितछात्रावास #स्नेहमिलन #AlumniMeet #RajasthanNews #समाजसेवा #पूर्वछात्र #BreakingNews #Trending #eNewsBharat

जोधपुर में राजपुरोहित छात्रावास पूर्व छात्रों का भव्य स्नेह मिलन | eNews Bharat