Categories लोड हो रही हैं...

जिले में राजकीय कार्यालयों का सघन निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग

जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने राजकीय कार्यालयों, फ्लैगशिप योजनाओं, पेयजल और निर्माण कार्यों की सख्त मॉनिटरिंग एवं सुधार के निर्देश दिए।

रमेश चंद्र शर्मा7 April 2026
जिले में राजकीय कार्यालयों का सघन निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग

झालावाड़, 6 अप्रैल। जिले में आमजन को उपलब्ध कराई जा रही आवश्यक सेवाओं की गुणवत्ता, सुचारू संचालन एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई और आमजन को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यालय भवनों के रखरखाव व सुविधाओं पर जोर
जिला कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने कार्यालय भवनों का नियमित निरीक्षण करने, छतों पर जलभराव और गंदगी नहीं होने, दीवारों पर पेड़-पौधे नहीं उगने और भवनों के जर्जर न होने की सुनिश्चितता करने के निर्देश दिए। इन बिंदुओं पर एनओसी तैयार कर प्रस्तुत करने को भी कहा गया।
साथ ही, खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति और रैंकिंग सुधार
जिला कलेक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश स्तर की रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। पिछड़े योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शीघ्र पूर्ति सुनिश्चित करने और योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने पर जोर दिया गया।

बजट घोषणाओं और निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग
जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने, नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने और किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

गर्मी में पेयजल, चिकित्सा और बिजली व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश
गर्मी के मौसम में जिले में सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने और आवश्यकता अनुसार टैंकरों से जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को चिकित्सा सुविधाएं सुदृढ़ रखने और गर्मीजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया। जेवीवीएनएल अधिकारियों को अंधड़-तूफान के कारण बिजली कटौती की स्थिति में त्वरित सुधार कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव, उप वन संरक्षक सागर पंवार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Jhalawar #DistrictCollector #RajkiyaKaryalaya #Inspection #FlagshipSchemes #WaterSupply #ConstructionMonitoring #GovernmentNews #RajasthanNews #eNewsBharat

जिले में राजकीय कार्यालयों का सघन निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग | eNews Bharat