Categories लोड हो रही हैं...

राजेश सैनी बने टोडारायसिंह शहर कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

राजेश सैनी को टोडारायसिंह शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

उमाशंकर शर्मा29 April 2026
राजेश सैनी बने टोडारायसिंह शहर कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

टोडारायसिंह में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार के तहत सक्रिय नेता राजेश सैनी (मोड़किया) को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राजेश सैनी लंबे समय से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उनके अनुभव और रणनीति से पार्टी को आने वाले समय में बड़ा फायदा मिलेगा और शहर के हर वार्ड में कांग्रेस का जनाधार बढ़ेगा।

नियुक्ति की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से ब्लॉक अध्यक्ष एम इस्लाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, नेता प्रतिपक्ष लवखुश वर्मा, सुरेंद्र कनोई, उमाकांत भारद्वाज, आजाद भाई देशवाली, महावीर दग्धी, कैलाश आर्यवीर, विनोद जैन, रामलाल अजमेरा, मनोज कासलीवाल, सुरेश खण्डेलवाल, गफ्फार मास्टर सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और साफा-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता इस अवसर पर मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RajasthanPolitics #CongressNews #RajeshSaini #Todaraisingh #PoliticalUpdate #CongressParty #LocalPolitics #Organization #BreakingNews #eNewsBharat