Categories लोड हो रही हैं...

राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026: 874 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और फीस

राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के 874 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 14 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

eNews Bharat17 August 2026
राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026: 874 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और फीस

Rajasthan JE Vacancy 2026: 874 पदों के लिए आवेदन शुरू, 14 सितंबर अंतिम तारीख

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर की ओर से जूनियर इंजीनियर के 874 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकारी इंजीनियर बनने का सपना देख रहे योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2026 से शुरू हुई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

राजस्थान JE भर्ती के लिए योग्यता

जूनियर इंजीनियर भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा, मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञप्ति में अपने पद की शैक्षणिक योग्यता अवश्य जांच लेनी चाहिए।

आयु सीमा

आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। राजस्थान के आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन से पहले अभ्यर्थी को One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन के लिए अपनी SSO ID का ही उपयोग करें।

आवेदन शुल्क कितना है?

उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर Recruitment Advertisement में उपलब्ध Apply Online लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा sso.rajasthan.gov.in पर SSO ID से लॉगिन करने के बाद Citizen Apps G2C में Recruitment Portal का चयन करके भी आवेदन किया जा सकता है।

राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए सामान्य वर्ग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर अभ्यर्थियों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
राजस्थान राज्य के OBC (NCL), EWS, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।

874 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 874 रिक्त पदों पर जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति की जाएगी। अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और रिक्तियों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

लिखित परीक्षा से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र दो खंडों में विभाजित होगा और परीक्षा के लिए कुल 120 अंक निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले RSSB की ओर से जारी आधिकारिक भर्ती विज्ञप्ति को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता, आयु सीमा, फीस तथा अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर लें।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RajasthanJobs #SarkariNaukri #GovernmentJobs #JuniorEngineer #RajasthanRecruitment #eNewsBharat

राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026: 874 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और फीस | eNews Bharat