Categories लोड हो रही हैं...

राजस्थान में जल संरक्षण पर ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल संग महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

जयपुर में मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में जल संरक्षण पर बैठक हुई, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल संग चर्चा और MoU हस्ताक्षर किए गए।

सुरेश भदाला19 March 2026
राजस्थान में जल संरक्षण पर ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल संग महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

जयपुर में जल संरक्षण पर अहम बैठक, ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल से हुआ समझौता

राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल और विभागीय अधिकारियों के साथ राजस्थान में जल संरक्षण और वाटर हार्वेस्टिंग के विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान राज्य में जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन, वर्षा जल संचयन की आधुनिक तकनीकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस संवाद को राज्य में जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस अवसर पर श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यह संवाद राजस्थान में जल संरक्षण को नई दिशा देने वाला कदम है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर और उसकी इकाइयों में 36 तालाब (पॉन्ड) उपलब्ध हैं, जो वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के उत्कृष्ट मॉडल के रूप में कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा कुलगुरु डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान को सम्मानित भी किया गया। बैठक में राजस्थान सरकार के जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण निदेशालय तथा AIWC, ऑस्ट्रेलिया के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ. उम्मेद सिंह तथा प्रोफेसर एवं विशेषाधिकारी डॉ. सुनील दाधीच भी उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#JaipurNews #RajasthanNews #JalSanrakshan #WaterHarvesting #MadanDilawar #AustraliaDelegation #AIWC #MoU #SKNAU #eNewsBharat

राजस्थान में जल संरक्षण पर ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल संग महत्वपूर्ण बैठक आयोजित | eNews Bharat