Categories लोड हो रही हैं...

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में मकराना कोर्ट परिसर में मतदान जारी

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव के तहत मकराना न्यायालय में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। अब तक 50% मतदान हो चुका, कुल 143 मतदाता हिस्सा ले रहे हैं।

लक्ष्मण सिंह मैढ़22 April 2026
राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में मकराना कोर्ट परिसर में मतदान जारी

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 के तहत प्रदेशभर में आज मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह 08 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 05 बजे तक चलेगा, जिसमें राज्यभर के 234 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

मकराना न्यायालय परिसर में भी सुबह से ही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मतदान जारी है। यहां अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक लगभग 50 प्रतिशत मतदान हो चुका है और शाम तक यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।

मकराना न्यायालय में कुल 143 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत संपन्न कराई जा रही है।

इस प्रक्रिया की निगरानी पोलिंग अधिकारी भवराराम (एसडीएम प्रतिनिधि), सहायक अभिजीत और लोकेश, मुख्य चुनाव अधिकारी खलील अहमद सिसोदिया, सहायक चुनाव अधिकारी मुजफ्फर हुसैन तथा कोर्ट कर्मचारी चेनाराम द्वारा की जा रही है।

मतदान के दौरान बार एसोसिएशन मकराना के अध्यक्ष शेख अकबर अली, पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह चौधरी, संरक्षक गणपतलाल टांक, पैनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी और अबरार अहमद गैसावत सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

सभी की नजरें अब शाम 05 बजे तक होने वाले अंतिम मतदान प्रतिशत और आगामी परिणामों पर टिकी हुई हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें। Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24 X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RajasthanBarCouncil #MakranaNews #CourtVoting #AdvocateElection #RajasthanPolitics #ElectionUpdate #LegalNews #VotingDay #BarAssociation #eNewsBharat