राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने एक साथ 64 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बड़े बदलाव में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को भी बदला गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेशों के अनुसार जोधपुर जीआरपी के एसपी को फलोदी का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं हर्षवर्धन अग्रवाला को अजमेर जिले का एसपी बनाया गया है। इससे पहले वह जयपुर में सिविल राइट्स विभाग में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
श्रीगंगानगर की एसपी अमृता दुहन को उदयपुर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं झुंझुनूं के एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय को भिवाड़ी जिले का एसपी नियुक्त किया गया है।
अगर एसपी स्तर के अन्य तबादलों की बात करें तो सुधीर जोशी को बांसवाड़ा से झुंझुनूं का एसपी बनाया गया है। इसी तरह नरेंद्र सिंह को बाड़मेर का एसपी नियुक्त किया गया है, जो पहले जीआरपी में एसपी पद पर तैनात थे।
उदयपुर के एसपी योगेश गोयल को अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में भेज दिया गया है। वहीं मोनिका सेन को पाली का एसपी बनाया गया है, जो इससे पहले अजमेर में हाड़ी रानी बटालियन की कमांडेंट के पद पर कार्यरत थीं।
इसके अलावा ज्ञानचंद यादव को चूरू का एसपी बनाया गया है। सलूंबर के एसपी राजेश कुमार यादव का तबादला राजस्थान पुलिस अकादमी में उपनिदेशक के पद पर कर दिया गया है।
राजस्थान में हुए इन बड़े पैमाने के तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




