Categories लोड हो रही हैं...

राज पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय शैक्षिक मनोरंजन भ्रमण आयोजित

राज पब्लिक स्कूल ने दो दिवसीय शैक्षिक मनोरंजन भ्रमण में 200 विद्यार्थियों को खाटू श्यामजी और कुचामन के वाटर पार्कों में आनंदित अनुभव कराया गया

लक्ष्मण सिंह मैढ़15 May 2026
राज पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय शैक्षिक मनोरंजन भ्रमण आयोजित

भीषण गर्मी के इस दौर में विद्यार्थियों को पढ़ाई के तनाव से मुक्त करने और बचपन को खुलकर जीने का अवसर देने के उद्देश्य से स्थानीय राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा दो दिवसीय भव्य शैक्षिक एवं मनोरंजन भ्रमण का आयोजन किया गया। इस विशेष ट्रिप में कक्षा पहली से 12वीं तक के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की और आपसी प्रेम व सामंजस्य की अनूठी मिसाल पेश की।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा गर्मी की शिद्दत को देखते हुए इस भ्रमण को दो चरणों में विभाजित किया गया:
प्रथम दिन: कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विश्व विख्यात धार्मिक नगरी खाटू श्यामजी स्थित गोल्डन वाटर पार्क में पानी की लहरों के साथ जमकर अठखेलियाँ कीं। शाम को सभी ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
द्वितीय दिन: कक्षा पहली से पांचवीं तक के नन्हे-मुन्नों ने कुचामन के आपणो सिटी वाटर पार्क के विभिन्न झूलों और तरण ताल में मौज-मस्ती करते हुए अपने बचपन को जीवंत किया।
भ्रमण दल का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक रतनाराम तेतरवाल, व्यवस्थापक ओमप्रकाश चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव जैन एवं उप प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिया व्यास ने विद्यार्थियों की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया। सफर के दौरान बच्चे नाचते-गाते और मनोरंजन करते हुए गंतव्य तक पहुंचे। इस यात्रा की सबसे खास बात बच्चों का अनुशासन और आपसी सहयोग रहा। अलग-अलग कक्षाओं के होने के बावजूद बच्चों ने जिस तरह एक-दूसरे का ख्याल रखा, उसने इस शैक्षणिक भ्रमण के वास्तविक उद्देश्य 'सामाजिक समझ' को चरितार्थ किया। यात्रा में सहयोगी के रूप में श्रीमती लक्ष्मी दीक्षित, श्रीमती अभिलाषा स्वामी, शारीरिक शिक्षक नीरज सिंह राठौड़, आदित्य सिंह पंवार , मोहम्मद खालिद, मोहम्मद रशीद शेख, नारायण शर्मा, श्रीमती निधि शर्मा, श्रीमती रेखा शर्मा, सुश्री ज्योति सियाग और सुश्री अंकिता जैन ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय निदेशक रतनाराम जी तेतरवाल ने प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा कि प्रिय बच्चों, शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है। इस प्रकार के भ्रमण से आपमें आपसी समझ, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों में सामंजस्य बिठाने का कौशल विकसित होता है। साल भर परीक्षा और परिणाम के दबाव के बीच आपकी मुस्कुराहट और मानसिक शांति हमारे लिए सर्वोपरि है। आप विद्यालय के नौनिहाल हैं और आपकी चहुंमुखी उन्नति ही हमारा एकमात्र संकल्प है। विद्यालय की इस अनूठी पहल का अभिभावकों ने दिल खोलकर स्वागत किया। विद्यालय प्रशासन ने भी अभिभावकों के अटूट विश्वास और सहयोग के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। जब बच्चे अपनी यात्रा पूरी कर वापस लौटे, तो उनके चेहरों पर एक अलग ही रौनक और ताजगी थी, जो इस सफल आयोजन की गवाही दे रही थी।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#शिक्षा #स्कूलट्रिप #स्कूलन्यूज #मकराना #राजस्थान #खाटूश्यामजी #वाटरपार्क #कुचामन #स्टूडेंटलाइफ #एजुकेशनन्यूज #ट्रेंडिंगन्यूज #schooltrip #educationnews #rajasthannews #studentlife #breakingnews #viralnews #trending #newsupdate #eNewsBharat

राज पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय शैक्षिक मनोरंजन भ्रमण आयोजित | eNews Bharat