रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम
भारतीय रेलवे ने कर्मचारियों की सुरक्षा और काम करने के तरीके को आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने तीन नए मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं, जिनके जरिए ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों को बेहतर सुरक्षा और डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी। इन तीन नए ऐप्स के नाम हैं ई-टीएसआर, आरबीएमएस और डीओएसटी। रेलवे का कहना है कि इन ऐप्स की मदद से कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ेगी, काम में तेजी आएगी और पुराने कागजी तरीकों को कम किया जा सकेगा।
DOST ऐप देगा ट्रेन आने से पहले अलर्ट
इन तीनों ऐप्स में सबसे खास डीओएसटी (DOST) ऐप है। यह ऐप खासतौर पर रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है।
इस ऐप के जरिए कर्मचारियों को ट्रेन आने से पहले ही मोबाइल पर अलर्ट मिल जाएगा। यह अलर्ट वॉयस और वाइब्रेशन के जरिए भी दिया जाएगा, ताकि कर्मचारी समय रहते ट्रैक से सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें।
इसके अलावा DOST ऐप में GPS तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की लोकेशन की जानकारी मिल सकेगी। किसी आपात स्थिति में कर्मचारी ऐप के जरिए SOS बटन दबाकर तुरंत सहायता मांग सकेंगे।
e-TSR ऐप से डिजिटल होंगे रेलवे रिकॉर्ड
रेलवे ने ई-टीएसआर ऐप के जरिए रिकॉर्ड रखने की प्रक्रिया को भी डिजिटल बनाने की तैयारी की है। यह ऐप डेटा लॉगर इनपुट की मदद से ट्रेनों की आवाजाही और उनके समय यानी टाइमस्टैम्प को अपने आप रिकॉर्ड करेगा।
इससे स्टेशनों पर मैनुअल कागजी कार्रवाई और रजिस्टर रखने की जरूरत कम होगी। डेटा अपने आप दर्ज होने से रिकॉर्ड में गलतियों की संभावना भी घटेगी और स्टेशन मास्टर का काम आसान होगा।
RBMS के साथ मिलकर करेगा काम
ई-टीएसआर ऐप रेलवे ब्लॉक मैनेजमेंट सिस्टम यानी




