Categories लोड हो रही हैं...

राहुल गांधी से मिले बूंदी कांग्रेस जिलाध्यक्ष महावीर मीणा परिवार

बूंदी कांग्रेस जिलाध्यक्ष महावीर मीणा परिवार सहित राहुल गांधी से मिले, संगठनात्मक चर्चा की और उन्हें बूंदी आने का निमंत्रण दिया।

रवि गौतम2 June 2026
राहुल गांधी से मिले बूंदी कांग्रेस जिलाध्यक्ष महावीर मीणा परिवार

बूंदी कांग्रेस जिलाध्यक्ष महावीर मीणा परिवार सहित राहुल गांधी से मिले

जिलाध्यक्ष मीणा की राहुल गांधी से संगठनात्मक चर्चा, बूंदी आने का दिया निमंत्रण

देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से सोमवार को पुष्कर में बूंदी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा अपनी धर्मपत्नी नीलू मीणा और बेटे शुभम मीणा के साथ मिले। बूंदी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से संगठनात्मक चर्चा की।

लोकसभा चुनाव का फीडबैक दिया

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से संगठनात्मक चर्चा के दौरान बूंदी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने राहुल गांधी को कोटा-बूंदी लोकसभा चुनाव का फीडबैक दिया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा से कहा कि "आई नो वेल"।

राहुल गांधी को बूंदी आने का दिया निमंत्रण

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बूंदी आने का निमंत्रण दिया। राहुल गांधी सोमवार को पुष्कर में आयोजित राजस्थान के कांग्रेस जिला अध्यक्षों के शिविर में पहुंचे थे।

निडर होकर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करें

देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पुष्कर में बूंदी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा और उनके परिवार से संगठनात्मक चर्चा के दौरान कहा कि निडर होकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें।

राहुल गांधी से मिलकर खुश हुआ परिवार

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलकर बूंदी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा की धर्मपत्नी नीलू मीणा और उनके बेटे सहित पूरा परिवार बेहद उत्साहित नजर आया। महावीर मीणा के पुत्र शुभम मीणा ने मंगलवार को बूंदी लौटकर कहा कि राहुल गांधी की सादगी और सहजता सभी को प्रभावित करने वाली है। महावीर मीणा की धर्मपत्नी नीलू मीणा कांग्रेस पार्टी से पंचायत समिति की प्रत्याशी रह चुकी हैं तथा नैनवां से रसद आवंटन समिति की सदस्य भी रही हैं।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RahulGandhi #MahavirMeena #BundiCongress #CongressRajasthan #RajasthanPolitics #Pushkar #PoliticalNews #BundiNews #CongressParty #eNewsBharatx

राहुल गांधी से मिले बूंदी कांग्रेस जिलाध्यक्ष महावीर मीणा परिवार | eNews Bharat