Categories लोड हो रही हैं...

राहोली बाजार में प्लास्टिक मुक्त अभियान

निवाई उपखंड के राहोली बाजार में प्लास्टिक मुक्त अभियान शुरू। ग्रामीणों को कपड़े-जूट थैले उपयोग की शपथ दिलाई गई

भरत देवड़वाल18 February 2026
राहोली बाजार में प्लास्टिक मुक्त अभियान

राहोली में प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत, समझाइश के साथ लगा प्रतीकात्मक जुर्माना

निवाई उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत राहोली के मुख्य बाजार में “प्लास्टिक मुक्त राजस्थान” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी अभियान चलाया गया। विकास अधिकारी नन्दकिशोर शर्मा के निर्देशन तथा सहायक विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्राम विकास अधिकारी राकेश बैरवा ने बाजार क्षेत्र में दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया।

अभियान के दौरान दुकानदारों को प्लास्टिक थैलियों के दुष्प्रभाव समझाए गए और प्रतीकात्मक रूप से जुर्माना भी लगाया गया, ताकि भविष्य में नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण, पशुओं और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

इस अवसर पर ग्रामीणों और व्यापारियों को प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े या जूट के थैले उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। विकास अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है और बिना जनता के सहयोग के यह अभियान सफल नहीं हो सकता। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने ग्राहकों को वैकल्पिक थैले उपलब्ध कराएं और प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णतः बंद करें।

सहायक विकास अधिकारी कैलाश गुर्जर ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा। भविष्य में यदि कोई दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।

सरपंच फूला देवी मीणा ने कहा कि ग्राम पंचायत राहोली को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी ग्रामीणों को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने इसे स्वच्छ और स्वस्थ गांव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

अभियान के दौरान ग्राम विकास अधिकारी राकेश बैरवा, कनिष्ठ सहायक ललिता स्वामी सहित अन्य पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे। यह पहल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNews Bharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Raholi #Nivai #PlasticFreeRajasthan #SingleUsePlasticBan #TonkNews #SwachhRajasthan #EnvironmentAwareness #GramPanchayat #CleanIndia #eNewsBharat

राहोली बाजार में प्लास्टिक मुक्त अभियान | eNews Bharat