Categories लोड हो रही हैं...

रघुनाथपुरा विद्यालय में भामाशाह सम्मान समारोह, शिक्षा को मिला सहयोग

रघुनाथपुरा बालिका विद्यालय में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित, प्रवासी डॉ. अमिचन्द धीधवाल ने फर्नीचर और LED देकर शिक्षा में सहयोग किया।

मामराज मीणा30 March 2026
रघुनाथपुरा विद्यालय में भामाशाह सम्मान समारोह, शिक्षा को मिला सहयोग

कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुरा स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के मूल निवासी एवं वर्तमान में अमेरिका प्रवासी डॉ. अमिचन्द धीधवाल ने शिक्षा के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सराहनीय योगदान दिया।

शिक्षा के लिए बड़ा सहयोग

डॉ. अमिचन्द धीधवाल ने अपने सुपुत्र अक्षत कुमार के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय को लोहे का बैठने का फर्नीचर एवं कंप्यूटर लैब के लिए 46 इंच की LED टीवी भेंट की। इस पहल से विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिसकी ग्रामीणों और स्टाफ ने प्रशंसा की।

भामाशाह परिवार का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान डॉ. अमिचन्द के पिता सोहनलाल एवं धर्मपत्नी मंजू देवी का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें सिंबू दयाल मीना (पूर्व सरपंच), जयसिंह शेखावत, रोहिताश यादव, सत्यनारायण मीना, उमराव सैन, फूलचन्द, मदनलाल लखेरा, राजेन्द्र सनवाल, कन्हैयालाल भागीरथ, मुखराम, पप्पूराम, कमलेश, मंगल, राजेन्द्र शास्त्री, रोहिताश अग्रवाल, नानकराम और मातादीन आर्य सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशासनिक अधिकारी दीपक सैन एवं अभिभाषक संघ कोटपूतली के पूर्व कोषाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्रधानाध्यापिका किरण यादव ने सभी अतिथियों एवं भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में समाज के योगदान और सहयोग की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#KotputliNews #Viratnagar #BhamashahSamman #RajasthanNews #EducationSupport #SchoolDonation #SocialWork #LEDTVDonation #eNewsBharat #BreakingNews

रघुनाथपुरा विद्यालय में भामाशाह सम्मान समारोह, शिक्षा को मिला सहयोग | eNews Bharat