Categories लोड हो रही हैं...

माधोगंज में आज रघुनाथ जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, छह हजार श्रद्धालु पहुंचेंगे

माधोगंज में आज श्री रघुनाथ जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा। 51 गांवों की रामधुनी, महाआरती, महाप्रसादी सहित छह हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

उमाशंकर शर्मा24 June 2026
माधोगंज में आज रघुनाथ जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, छह हजार श्रद्धालु पहुंचेंगे

माधोगंज में आज रघुनाथ जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, छह हजार श्रद्धालु पहुंचेंगे

उपखंड क्षेत्र के ग्राम माधोगंज में बुधवार को आयोजित होने वाला श्री रघुनाथ जी महाराज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बना हुआ है। नव निर्मित मंदिर में भगवान श्री रघुनाथ जी महाराज की प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके साथ ही महाआरती और विशाल महाप्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें करीब छह हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

महोत्सव को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति के अनुसार टोडारायसिंह क्षेत्र के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालुओं का आगमन मंगलवार शाम से ही शुरू हो गया था। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट, फूलों और धार्मिक ध्वजों से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है।

मंगलवार को आचार्य महावीर प्रसाद शर्मा के सान्निध्य में हवन, पूजन, वेद मंत्रोच्चार एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान भगवान श्री रघुनाथ जी महाराज की प्रतिमा का फलाधिवास, अन्नाधिवास और जलाधिवास कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की।

आयोजन समिति ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे 51 गांवों की रामधुनी मंडलियों की सहभागिता से विशाल रामधुनी निकाली जाएगी। राम नाम के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक धुनों के बीच यह शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर मंदिर परिसर पहुंचेगी। इसके बाद वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान श्री रघुनाथ जी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल पंगत प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

मंगलवार रात्रि आयोजित भव्य जागरण में देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे। भजन गायकों ने भगवान श्रीराम और रघुनाथ जी की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। पूरी रात मंदिर परिसर में श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

आयोजन समिति के अनुसार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए भोजन, पेयजल, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक तैयारियां की गई हैं। महाप्रसादी के लिए हलवाई दल लगातार भोजन तैयार करने में जुटा हुआ है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से प्रसादी उपलब्ध कराई जा सके। ग्रामीण भी आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Madhoganj #Todaraisingh #RaghunathJi #PranPratishtha #Ramdhuni #Mahaprasadi #ReligiousNews #RajasthanNews #TempleNews #eNewsBharat