गुर्जर समाज द्वारा राधा-कृष्ण भगवान की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
ग्राम बड़ाय में गुर्जर समाज द्वारा श्री राधा-कृष्ण भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर नजर आया।
धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा, गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, मंडप प्रवेश, हवन-यज्ञ, मूर्ति अभिषेक तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की सभी धार्मिक रस्में विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराई गईं। विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में आयोजित अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात भगवान श्री राधा-कृष्ण की महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
आयोजन के समापन पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान गांव का वातावरण भजन, कीर्तन, जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजायमान रहा।
आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं उपस्थित भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




