कतर के रास लाफान गैस प्लांट में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 12 भारतीय शामिल
कतर के सबसे बड़े रास लाफान एलएनजी (LNG) कॉम्प्लेक्स में रविवार शाम हुए भीषण विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं। हादसे में 66 लोग घायल हुए हैं। कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने सोमवार को घटना की पुष्टि की।
ऊर्जा मंत्री के अनुसार विस्फोट रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित बरजान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों में भारत, कतर, तंजानिया, पाकिस्तान, गिनी, नेपाल, बांग्लादेश, केन्या और नाइजीरिया के नागरिक शामिल हैं।
साद अल-काबी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक औद्योगिक हादसा प्रतीत हो रहा है। अब तक किसी साजिश या जानबूझकर की गई घटना के संकेत नहीं मिले हैं।
उन्होंने कहा कि आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण दिसंबर 2025 से प्लांट का उत्पादन पूरी तरह बंद था और इसे केवल दो दिन पहले ही दोबारा शुरू किया गया था। उत्पादन शुरू होने के कुछ समय बाद ही यह हादसा हो गया।
प्रशासन ने घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्रभावित लोगों के उपचार और राहत कार्य जारी हैं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




