Categories लोड हो रही हैं...

कोर्ट फटकार बाद पीडब्ल्यूडी ने रास्ते से मिट्टी हटाई

टोडारायसिंह में कोर्ट की फटकार और कुर्की आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी ने विवादित रास्ते से मिट्टी-गिट्टी हटाकर खेत समतल करने का कार्य शुरू किया।

उमाशंकर शर्मा2 May 2026
कोर्ट फटकार बाद पीडब्ल्यूडी ने रास्ते से मिट्टी हटाई

न्यायालय की फटकार और कुर्की आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी हरकत में आया और उपखण्ड क्षेत्र की पंचायत भांवता से बीसलपुर विस्थापित पथराज खुर्द को जोड़ने वाले विवादित रास्ते से मिट्टी और गिट्टी हटाने का कार्य शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी ने आनन-फानन में चार जेसीबी मशीन लगाकर कच्ची सड़क से मिट्टी और गिट्टी हटाकर खेतों को समतल करने का काम शुरू किया। पीड़ितों का आरोप है कि विभाग ने उनकी अनदेखी करते हुए खातेदारी जमीन में सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया था, जिसके बाद उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

मामले में सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पीडब्ल्यूडी को फटकार लगाते हुए सहायक अभियंता कार्यालय के खिलाफ कुर्की के आदेश जारी किए, जिसके बाद विभाग सक्रिय हुआ।

मामला क्या है:
करीब तीन वर्ष पहले इस मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसे खातेदारों ने कोर्ट में चुनौती दी और स्थगन आदेश प्राप्त किया। करीब एक साल पहले ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार राहुल पारीक और पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रोशन मीणा ने पुलिस की मौजूदगी में रास्ता खुलवाया था। यह रास्ता पथराज खुर्द से भांवता तक जाता है।

इसके बाद खातेदारों ने अपने खेतों से सड़क निर्माण सामग्री हटाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे खेतों में खाइयां बन गईं और आवागमन प्रभावित हुआ। इस पर पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता ने न्यायालय में मामला दर्ज कराया।

सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कुर्की के आदेश पारित किए, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। हालांकि, इससे पहले भी रास्ता खुलवाया गया था, लेकिन बाद में फिर से बंद कर दिया गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Tonk #Todaraisingh #PWD #CourtOrder #RoadDispute #RajasthanNews #LocalNews #eNewsBharat

कोर्ट फटकार बाद पीडब्ल्यूडी ने रास्ते से मिट्टी हटाई | eNews Bharat