Categories लोड हो रही हैं...

पुष्कर जा रहे श्रद्धालुओं की कार बस से टकराई हादसा

नागौर के जसनगर के पास बस और कार की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, पांच घायल हुए, सभी पुष्कर जा रहे थे।

चंद्रशेखर शर्मा15 June 2026
पुष्कर जा रहे श्रद्धालुओं की कार बस से टकराई हादसा

जसनगर कस्बे के निकट लूनी नदी की रपट पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक निजी बस और इक्को कार की टक्कर से हुआ। घायलों को ग्रामीणों की मदद से तत्काल जसनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जसनगर की ओर से आ रही एक बस को ओवरटेक करने के दौरान इक्को कार की बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार कार में एक ही परिवार के आठ सदस्य सवार थे। सभी श्रद्धालु मूल रूप से करौली जिले के निवासी बताए जा रहे हैं तथा जैतारण क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं। सोमवती अमावस्या के अवसर पर परिवार के सदस्य पवित्र पुष्कर सरोवर में स्नान करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लूनी नदी की रपट पर यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को वाहन व्यवस्था कर जसनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना की सूचना फैलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पहचान और अन्य आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NagaurNews #RoadAccident #PushkarNews #BusCarAccident #Jasnagar #RajasthanNews #BreakingNews #AccidentUpdate #HighwayAccident #CrimeNews #EmergencyNews #PublicSafety #LatestNews #TragicAccident #ENewsBharat

पुष्कर जा रहे श्रद्धालुओं की कार बस से टकराई हादसा | eNews Bharat