Categories लोड हो रही हैं...

पुणे में मंगेतर संग हत्या की साजिश, प्रेमी समेत दो गिरफ्तार आरोपी

पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के आरोप में मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसे सुनियोजित साजिश बताया।

eNews Bharat23 June 2026
पुणे में मंगेतर संग हत्या की साजिश, प्रेमी समेत दो गिरफ्तार आरोपी

पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड का खुलासा, मंगेतर और प्रेमी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से मिलते-जुलते मामले का खुलासा हुआ है। कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने उनकी मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने सुनियोजित साजिश के तहत केतन की हत्या की और इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, 18 जून को केतन अपनी मंगेतर सिया के साथ पुणे के लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गए थे। इसी दौरान केतन 400 फीट गहरी खाई में गिर गए और उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में जांच के दौरान कई संदिग्ध तथ्य सामने आने पर मामला हत्या का निकला।

पहले हादसा बताया, बाद में खुली साजिश

घटना के बाद सिया गोयल ने पुलिस को बताया था कि ट्रेकिंग के दौरान केतन तेज हवा में फोटो खींच रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे खाई में गिर गए। सिया के बयान के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज किया था।

हालांकि, जांच के दौरान घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। इसके बाद गहन पूछताछ और जांच में पुलिस ने आरोप लगाया कि सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को खाई में धक्का दिया था।

नवंबर में होनी थी शादी

26 वर्षीय केतन अग्रवाल पुणे जिले के गहुंजे के निवासी थे और अपने परिवार की रियल एस्टेट कंपनी में निदेशक थे। वहीं, सिया गोयल पुणे के एक मसाला कारोबारी की बेटी है। दोनों की शादी इसी वर्ष नवंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित एक पैलेस में तय थी।

पुलिस जांच जारी

पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की बात सामने आई थी, लेकिन परिस्थितियां संदिग्ध होने के कारण विस्तृत जांच की गई। जांच में हत्या की साजिश के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Pune #PuneCrime #KetanAgarwal #CrimeNews #Maharashtra #BreakingNews #NationalNews #HindiNews #eNewsBharat #PoliceInvestigation #LohagadFort #CrimeUpdate

पुणे में मंगेतर संग हत्या की साजिश, प्रेमी समेत दो गिरफ्तार आरोपी | eNews Bharat