प्रेक्षा पारीक ने JEE Main 2026 में पाई शानदार सफलता
राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व छात्रा प्रेक्षा पारीक ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 के प्रथम सत्र में 96.9636738 (96.96) परसेंटाइल अंक अर्जित कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और सफलता का श्रेय
कमलेश कुमार पारीक एवं श्रीमती सोनिया व्यास की सुपुत्री प्रेक्षा बचपन से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक क्षमता का परिचय दिया था। वर्तमान में वह पूर्ण समर्पण के साथ JEE Advanced की तैयारी में जुटी हुई हैं।
शांत, सौम्य और सरल स्वभाव की धनी प्रेक्षा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन तथा राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के गुरुजनों एवं व्याख्याताओं को देती हैं।
गर्व का क्षण: माता-पिता का सहयोग
प्रेक्षा की माता श्रीमती सोनिया व्यास स्वयं एक निजी विद्यालय में उपप्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव और मार्गदर्शन ने प्रेक्षा को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विद्यालय परिवार ने जताया हर्ष
छात्रा की इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय निदेशक रतनाराम तेतरवाल ने प्रेक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य पर निरंतर एकाग्र रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य राजीव जैन ने स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि प्रेक्षा की मेहनत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय व्यवस्थापक ओमप्रकाश चौधरी एवं संरक्षक डॉ. धीरज कुमार ने भी छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समस्त राज पब्लिक स्कूल परिवार ने प्रेक्षा को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।




