Categories लोड हो रही हैं...

बिहार दौरे में डॉ प्रीति उपाध्याय ने संगठन विस्तार चर्चा

लोजपा (रामविलास) नेता डॉ. प्रीति उपाध्याय ने बिहार दौरे में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

अमन विश्वकर्मा25 June 2026
बिहार दौरे में डॉ प्रीति उपाध्याय ने संगठन विस्तार चर्चा

बिहार दौरे में डॉ. प्रीति उपाध्याय ने संगठन विस्तार पर की चर्चा

लोजपा (रामविलास) नेताओं से मुलाकात, यूपी की राजनीतिक रणनीति पर मंथन

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला काशी प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीति उपाध्याय ने बिहार दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की।

दौरे के दौरान डॉ. प्रीति उपाध्याय ने बिहार के विधायक, सचेतक, नेता विधायक दल एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी से विशेष मुलाकात की। बैठक में उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मजबूत बनाने तथा जनाधार बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बड़े कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की तैयारी कर रही है।

डॉ. प्रीति उपाध्याय ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पार्टी प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

सूत्रों के मुताबिक डॉ. प्रीति उपाध्याय आगामी विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं। पार्टी संगठन उन्हें चुनावी मैदान में उतारने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#DrPreetiUpadhyay #LJPRamVilas #RajuTiwari #UPPolitics #BiharPolitics #PoliticalNews #ElectionStrategy #WomenLeadership #VaranasiNews #HindiNews #eNewsBharat #BreakingNews #PoliticalUpdate #UPElection #PartyOrganization