Categories लोड हो रही हैं...

प्रवेशोत्सव अभियान में छात्रों ने जागरूकता रैली निकाल संदेश दिया

टोडारायसिंह के रीडलिया विद्यालय में प्रवेशोत्सव के तहत रैली निकालकर ग्रामीणों को बच्चों का स्कूल में प्रवेश और नियमित शिक्षा के लिए जागरूक किया गया।

सुरेश बागड़ोलिया7 April 2026
प्रवेशोत्सव अभियान में छात्रों ने जागरूकता रैली निकाल संदेश दिया

क्षेत्र की ग्राम पंचायत रीडलिया (रामपुरा) स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव अभियान के तहत सोमवार, 6 अप्रैल को भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था, वहीं शिक्षकों ने भी पूरे जोश के साथ भागीदारी निभाई।

रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जो पूरे गांव में भ्रमण करती हुई निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा के महत्व को दर्शाते हुए विभिन्न जागरूकता नारे लगाए, जिससे पूरे गांव का माहौल शिक्षामय बन गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को अपने बच्चों का विद्यालय में प्रवेश करवाने और नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रवेशोत्सव अभियान के तहत विद्यालय स्टाफ द्वारा गांव-गांव जाकर शिक्षा का संदेश पहुंचाया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्य प्रहलाद लाल कुम्हार एवं उपप्रधानाचार्य बाबूलाल रेगर ने किया। उनके निर्देशन में शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।

इस दौरान अभिभावकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, मिड-डे मील योजना एवं नि:शुल्क साइकिल योजना की जानकारी भी दी गई, ताकि अधिक से अधिक बच्चे विद्यालय से जुड़ सकें और शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।

विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आश्वासन दिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Praveshotsav #EducationAwareness #SchoolRally #Todaraisingh #RuralEducation #StudentCampaign #GovtSchool #MidDayMeal #FreeEducation #RajasthanNews