मेघ सेना में प्रकाश मेघवाल को मिली प्रदेश सचिव व प्रभारी की जिम्मेदारी
मेघ सेना इकाई राजस्थान में प्रकाश मेघवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सचिव एवं भीलवाड़ा प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मेघ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी.के. मेघवाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।
प्रकाश मेघवाल, तहसील डूंगला जिला चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं। संगठन ने समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण, सेवाभाव और निरंतर सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा है। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व और अनुभव से मेघ सेना को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी.के. मेघवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रकाश मेघवाल अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज के लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजजनों और शुभचिंतकों ने प्रकाश मेघवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




