Categories लोड हो रही हैं...

पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की कार को क्रेन ने मारी टक्कर

बड़ीसादड़ी के पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की कार को हाइड्रो क्रेन ने टक्कर मारी, जिसमें वे और उनके पुत्र घायल हुए, साजिश की आशंका जताई।

अभिषेक धिंग4 May 2026
पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की कार को क्रेन ने मारी टक्कर

पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की कार को हाइड्रो क्रेन द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है, जिसमें पूर्व विधायक एवं उनके पुत्र राजा चौधरी को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी अपने पुत्र राजा चौधरी के साथ चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। भदेसर विद्युत विभाग से पहले उन्होंने कार को रुकवाया और लघु शंका के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान पीछे से आ रही हाइड्रो क्रेन ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार आगे की ओर बढ़ गई।

इस हादसे में लघु शंका कर रहे पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी कार की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े और घायल हो गए। कार में बैठे उनके पुत्र राजा चौधरी और चालक को भी हल्की चोटें आईं।

हादसे के बाद हाइड्रो क्रेन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूर्व विधायक को उपचार के लिए ले जाया गया और उन्होंने भदेसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी ने पुलिस को बताया कि इससे पहले जयपुर में भी उनकी कार को टक्कर मारी गई थी, जिसमें वे घायल हुए थे। उन्होंने इस घटना के पीछे राजनीतिक साजिश की आशंका भी जताई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#प्रकाश_चौधरी #बड़ीसादड़ी #सड़क_हादसा #हाइड्रोक्रेन #राजस्थान_समाचार #चित्तौड़गढ़ #AccidentNews #राजनीतिक_साजिश #BreakingNews #RajasthanNews

पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की कार को क्रेन ने मारी टक्कर | eNews Bharat