Categories लोड हो रही हैं...

प्रहलाद चरित्र नृसिंह अवतार कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

लक्ष्मीपुरा धाकड़ान की भागवत कथा में प्रहलाद चरित्र, नृसिंह अवतार और ध्रुव चरित्र के प्रसंग सुन श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे।

उमाशंकर शर्मा10 June 2026
प्रहलाद चरित्र नृसिंह अवतार कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

प्रहलाद चरित्र व नृसिंह अवतार की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

उपखंड क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुरा धाकड़ान में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बुधवार को श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ कथा श्रवण करने पहुंचे।

कथा वाचक पूज्य श्री बृजलाल महाराज (बीकानेर वाले) ने शिव-शक्ति चरित्र, ध्रुव चरित्र, अजामिल, प्रहलाद चरित्र, नृसिंह अवतार एवं जड़ भरत के प्रसंगों का सरल एवं भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति, भगवान के प्रति अटूट विश्वास और सकारात्मक सोच से जीवन की कठिन से कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त की जा सकती है।

महाराज श्री ने प्रहलाद चरित्र के माध्यम से भक्ति की शक्ति और भगवान के प्रति समर्पण का संदेश दिया। वहीं नृसिंह अवतार की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए किसी भी रूप में अवतरित हो सकते हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान की महिमा सुनकर भाव-विभोर हो गए।

भजनों, कीर्तन और भगवान के जयकारों से पूरा पांडाल भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। कथा स्थल पर पूरे दिन श्रद्धा, आस्था और भक्ति का वातावरण बना रहा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#PrahladCharitra #NarsinghAvatar #BhagwatKatha #LakshmipuraDhakadan #BrijlalMaharaj #Todaraisingh #ReligiousNews #SpiritualEvent #PurushottamMas #RajasthanNews #Bhakti #eNewsBharat

प्रहलाद चरित्र नृसिंह अवतार कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु | eNews Bharat