Categories लोड हो रही हैं...

पीएम श्री विद्यालयों के अभिरुचि शिविरों से विद्यार्थियों को नई दिशा

सवाई माधोपुर के पीएम श्री विद्यालयों में आयोजित अभिरुचि शिविर विद्यार्थियों के रचनात्मक, शारीरिक और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।

बृजेश त्रिवेदी29 May 2026
पीएम श्री विद्यालयों के अभिरुचि शिविरों से विद्यार्थियों को नई दिशा

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार पीएम श्री योजना अंतर्गत जिले में संचालित 10 राजकीय पीएम श्री विद्यालयों में 16 मई 2026 से 31 मई 2026 तक 15 दिवसीय अभिरुचि शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक, शारीरिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में सहभागिता का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इसी क्रम में खंडार ब्लॉक स्थित राजकीय पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी क्वारी एवं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लहसोड़ा का एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता तथा कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीणा द्वारा अवलोकन किया गया।

अवलोकन के दौरान एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने अभिरुचि शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद कर शिविर में संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिविर में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया तथा शिविर के प्रभावी एवं सुचारू संचालन के लिए शिविर प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि पीएम श्री योजना अंतर्गत जिले के 10 पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु इन 15 दिवसीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों, खेलकूद, कला, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों से जोड़कर उनके व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।

शिविर जिला प्रभारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सीखने की प्रक्रिया को रोचक एवं गतिविधि आधारित बनाना है, जिससे विद्यालयों को आनंददायक शिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#सवाईमाधोपुर #पीएम_श्री_विद्यालय #अभिरुचि_शिविर #शिक्षा_समाचार #समग्र_शिक्षा #विद्यार्थी_विकास #Trending #eNewsBharat

पीएम श्री विद्यालयों के अभिरुचि शिविरों से विद्यार्थियों को नई दिशा | eNews Bharat