स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निवाई के विद्यार्थियों ने गुरुवार को वनस्थली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र और प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल देवधाम जोधपुरिया का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस फील्ड विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने आधुनिक कृषि तकनीकों, बागवानी और औषधीय पौधों के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
कृषि अनुसंधान केंद्र में कृषि वैज्ञानिकों ने छात्र-छात्राओं को उन्नत बीज तैयार करने की प्रक्रिया, जैविक खेती, ड्रिप इरिगेशन (बूंद-बूंद सिंचाई) और मिट्टी परीक्षण की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने वहां संरक्षित विभिन्न प्रजातियों के पौधों और चल रहे अनुसंधान कार्यों को उत्साहपूर्वक देखा और समझा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी जीवन में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में खोजी दृष्टिकोण विकसित करते हैं और उन्हें देश की कृषि व्यवस्था व नई तकनीकों को करीब से समझने का अवसर देते हैं।
अनुसंधान केंद्र के भ्रमण के बाद विद्यार्थियों के दल ने देवधाम जोधपुरिया का भी दौरा किया। यहां उन्होंने मंदिर की स्थापत्य कला और प्राकृतिक वातावरण का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने इस विजिट को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और उपयोगी बताया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें। Instagram:




