11 साल में दूसरा दौरा, राष्ट्रीय दिवस समारोह में चीफ गेस्ट बनेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के लिए रवाना हुए। वे 27 से 29 जून तक सेशेल्स में रहेंगे और वहां की आजादी के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी समारोह का हिस्सा बनेंगे।
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय संबंधों, हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे सेशेल्स की राष्ट्रीय विधानसभा को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे तथा वहां रह रहे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेशेल्स भारत का महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी और 'विजन महासागर (MAHASAGAR)' का प्रमुख साझेदार है। इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा भारत-सेशेल्स संबंधों को नई मजबूती देगी और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।
यह पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा सेशेल्स दौरा है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2015 में इस द्वीपीय देश की यात्रा की थी। सेशेल्स की आबादी लगभग 1.35 लाख है, जिसमें करीब 12 हजार भारतीय मूल के लोग रहते हैं।
सेशेल्स की यात्रा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री




