Categories लोड हो रही हैं...

प्रधानमंत्री मोदी ने आईसीएआर वैज्ञानिकों और किसानों से वर्चुअल संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के बाद कृषि और ग्रामीण विकास पर आईसीएआर वैज्ञानिकों व किसानों से वर्चुअल संवाद कर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर चर्चा की।

जयप्रकाश शर्मा6 March 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने आईसीएआर वैज्ञानिकों और किसानों से वर्चुअल संवाद किया

प्रधानमंत्री ने आईसीएआर संस्थानों और किसानों से किया वर्चुअल संवाद, ग्रामीण विकास और कृषि पर चर्चा

अविकानगर (सुरेश भदाला)। केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के बाद कृषि और ग्रामीण विकास विषय पर वर्चुअल संवाद किया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में देशभर के आईसीएआर संस्थानों के वैज्ञानिकों और किसानों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष के बजट में कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में कृषि और ग्रामीण विकास की अहम भूमिका होगी।

कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली के अधिकारियों ने भी सरकार की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा की। केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने कहा कि खेती और पशुपालन को वैज्ञानिक तकनीकों से संचालित करने और उत्पादों का सीधे बाजारीकरण करने से रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

संवाद के दौरान किसानों ने चार राज्यों के भ्रमण के दौरान देखी गई आधुनिक कृषि और पशुपालन तकनीकों के अनुभव साझा किए और कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार तोमर, डॉ. रणधीर सिंह भट्ट, डॉ. अजय कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. राजेश बिश्नोई और भूपेंद्र सिंह ने भी किसान समुदाय को संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक द्वारा जीनोम एडिटिंग प्रोजेक्ट के अनुसूचित जाति उपयोजना कम्पोनेंट के तहत उपस्थित एससी वर्ग के किसानों को इनपुट्स वितरित कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी कर्मचारी भी मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NarendraModi #ICAR #KisanSamvad #AgricultureNews #GraminVikas #Aviaknagar #RajasthanNews #IndiaNews #DevelopedIndia2047 #eNewsBharat