Categories लोड हो रही हैं...

पीथलपुरा स्कूल में दूसरी बार तोड़फोड़, असामाजिक तत्वों ने नुकसान किया

पीथलपुरा सरकारी स्कूल में दूसरी बार असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर पाइपलाइन, नल और पौधों को नुकसान पहुंचाया, पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई।

अभिषेक धिंग5 May 2026
पीथलपुरा स्कूल में दूसरी बार तोड़फोड़, असामाजिक तत्वों ने नुकसान किया

ग्राम पंचायत पीथलपुरा के हेड क्वार्टर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार दूसरी बार सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, पहली घटना 24 अप्रैल 2026 की रात को हुई थी, जिसकी सूचना 25 अप्रैल को पत्र क्रमांक 774 के तहत पुलिस थाने में दी गई थी। लेकिन उस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने दोबारा विद्यालय को निशाना बनाया।

दूसरी घटना में अज्ञात असामाजिक तत्व चोरी की नीयत से विद्यालय में घुसे और विद्यार्थियों के पीने के पानी की पाइपलाइन, नल, गमले, पेड़-पौधे और ट्रीगार्ड आदि को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।

इस घटना से विद्यालय परिसर में अव्यवस्था फैल गई है और विद्यार्थियों की सुविधाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

विद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है और अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#trending #पीथलपुरा #स्कूलतोड़फोड़ #अपराध #सरकारीसंपत्ति #राजस्थान #FIR #LocalNews #BreakingNews #Education

पीथलपुरा स्कूल में दूसरी बार तोड़फोड़, असामाजिक तत्वों ने नुकसान किया | eNews Bharat