Categories लोड हो रही हैं...

पीपलवास में गेहूं के खेत में अफीम खेती पकड़ी

पीपलवास में गेहूं की फसल के बीच अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई, पुलिस ने 100 पौधे जब्त कर किसान को गिरफ्तार किया।

अभिषेक धींग7 March 2026
पीपलवास में गेहूं के खेत में अफीम खेती पकड़ी

उदयपुर जिले के कानोड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक अफीम के पौधे जब्त किए।

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व वल्लभनगर वृत्त अधिकारी राजेंद्र जैंन के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, थाना अधिकारी हुकम सिंह शेखावत को मुखबिर से सूचना मिली कि पिपलाज गांव निवासी गमाना, पिता कन्ना मीणा (62 वर्ष) ने अपने खेत में गेहूं की फसल की आड़ में अफीम की खेती कर रखी थी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की तलाशी ली, जहां से हरे और गीले अफीम के पौधे बरामद किए गए। जब्त किए गए पौधों का कुल वजन 14.400 किलोग्राम पाया गया।

पुलिस ने मौके से गमाना पिता कन्ना मीणा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच वल्लभनगर थाना अधिकारी पुनाराम गुर्जर को सौंपी गई है।

अभियुक्त से पूछताछ जारी है और पुलिस अवैध खेती के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। इस प्रकरण में सहयोगी कांस्टेबल देवी सिंह, श्रवण, खेमाराम, धर्मपाल सिंह, राजेंद्र यादव, संतोष, देवी सिंह, द्वारिका, ओमप्रकाश ने विशेष भूमिका निभाई।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Pipalwas #OpiumCultivation #FarmerArrest #NDPSAct #UdaipurPolice #IllegalFarming #CrimeNewsRajasthan #RajasthanUpdates #eNewsBharat #WheatFieldBust

पीपलवास में गेहूं के खेत में अफीम खेती पकड़ी | eNews Bharat