झालावाड़ जिले के पिडावा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने नाकाबंदी कर करीब 890 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 34 लाख रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बिजानिया खेड़ी और बालदा के बीच आधा खेड़ी के कच्चे रास्ते पर पुलिस ने संदिग्ध महिंद्रा पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वाहन में सवार तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में कट्टों में भरा अफीम डोडा चूरा पाया गया। पुलिस ने तुरंत वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन सिंह और एलकर सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पिडावा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। सटीक सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल Media प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24




