Categories लोड हो रही हैं...

फुलवाड़ा स्कूल विकास हेतु भामाशाह ने दिए 71 हजार

फुलवाड़ा राजकीय स्कूल के विकास हेतु डिप्टी कमांडेंट ऋषिकेश मीणा ने 71 हजार रुपए दिए, सरकार की सहायता से कुल 1.77 लाख रुपए मिलेंगे।

बृजेश त्रिवेदी2 May 2026
फुलवाड़ा स्कूल विकास हेतु भामाशाह ने दिए 71 हजार

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलवाड़ा के भौतिक विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए क्षेत्र के भामाशाह एवं सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट ऋषिकेश मीणा ने 71 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान कर सराहनीय पहल की है। यह योगदान विद्यालय के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के प्रति जनसहभागिता को भी प्रोत्साहित करेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार मीना ने भामाशाह द्वारा प्रदत्त राशि का चेक मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजनांतर्गत जमा करने हेतु एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को सौंपा।

एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित "भविष्य की उड़ान" अभियान के सकारात्मक परिणाम अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। इस अभियान ने सरकारी विद्यालयों के प्रति समाज के विश्वास और सहभागिता को नई मजबूती प्रदान की है।

कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना ने जानकारी दी कि भामाशाह द्वारा दिए गए 71 हजार रुपए पर राज्य सरकार की ओर से लगभग 1 लाख 6 हजार रुपए की अतिरिक्त अनुदान राशि प्राप्त होगी। इस प्रकार विद्यालय को कुल 1 लाख 77 हजार रुपए उपलब्ध होंगे।

इस राशि का उपयोग विद्यालय भवन की मरम्मत, विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, परिसर के सौंदर्यीकरण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास में किया जाएगा, जिससे विद्यालय का वातावरण अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बन सकेगा।

इस अवसर पर सहायक परियोजना समन्वयक राकेश कुमार मीना, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी दीपक शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SawaiMadhopur #PhulwadaSchool #Bhamashah #EducationNews #SchoolDevelopment #RajasthanNews #JanSahyog #eNewsBharat