Categories लोड हो रही हैं...

फिलीपींस स्कूल फायरिंग में छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी

फिलीपींस के जाम्बोआंगा स्कूल में छात्र ने क्लासमेट को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। दो गार्ड्स की मौत और 9 लोग घायल हुए।

enews bharat18 August 2026
फिलीपींस स्कूल फायरिंग में छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी

Philippines School Shooting: स्कूल में छात्र ने चलाई गोलियां

फिलीपींस के एक स्कूल में अचानक गोलियां चलने से पूरे कैंपस में दहशत फैल गई। जाम्बोआंगा शहर के एटेनियो डी जाम्बोआंगा यूनिवर्सिटी में 9वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही स्कूल के दूसरे छात्र को गोली मार दी और इसके बाद खुद भी जान दे दी।

इस घटना में दो सिक्योरिटी गार्ड्स की भी मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और छात्रों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

दो पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंचा था छात्र

पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र दो पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंचा था। उसने सबसे पहले एक टीचर पर गोली चलाई, लेकिन टीचर इस हमले में बच गए। इसके बाद आरोपी ने 10वीं कक्षा के एक छात्र को गोली मार दी।

घटना के बाद आरोपी स्कूल की ऊपरी मंजिल की तरफ गया और वहां से कूदकर अपनी जान दे दी।

मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी ने फायरिंग के कुछ हिस्से को Facebook Live पर भी दिखाया था। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

स्कूल में मची भगदड़

फायरिंग की आवाज सुनते ही स्कूल में डर और भगदड़ का माहौल बन गया। छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और कई क्लासेस को बंद कर दिया गया।

स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें उनके टीचर्स के साथ सुरक्षित रखा। माता-पिता से भी अपील की गई कि वे घबराने के बजाय स्कूल और प्रशासन की ओर से दी जा रही जानकारी और निर्देशों का पालन करें।

प्रभावित छात्रों को मिलेगी मदद

घटना के बाद फिलीपींस के शिक्षा विभाग ने प्रभावित छात्रों, उनके परिवारों और स्कूल कर्मचारियों को जरूरी मदद देने की बात कही है।

घटना से सदमे में आए लोगों के लिए Counselling और Mental Health Support की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि वाली खबरें, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें।

दो महीने में स्कूल फायरिंग की दूसरी बड़ी घटना

फिलीपींस में करीब दो महीने के अंदर स्कूल में गोलीबारी की यह दूसरी बड़ी घटना बताई जा रही है। इससे पहले जून में ताकलोबान शहर के एक स्कूल में फायरिंग हुई थी, जिसमें तीन छात्रों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद फिलीपींस में स्कूलों की

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Security और Students तक हथियार पहुंचने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर स्कूल की एंट्री पर हथियारों की CHECKING कितनी मजबूत है? क्या किसी STUDENT के लिए हथियार लेकर स्कूल के अंदर पहुंच जाना इतना आसान है?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है—बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में सख्त CHECKING और मजबूत SECURITY कब लागू होगी, ताकि ऐसी खतरनाक घटनाएं दोबारा न हों?


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएं, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियां, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर जरूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विजिट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुंचाते रहेंगे।

#eNewsBharat #InternationalNews #WorldNews #SchoolSecurity #StudentNews #LatestNews #HindiNews

फिलीपींस स्कूल फायरिंग में छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी | eNews Bharat