ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर के अनुसार खंडार क्षेत्र स्थित फलौदी फैक्टरी में पिछले दो दिनों से पैंथर का लगातार मूवमेंट देखा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पैंथर ने कल सुबह और शाम के समय कस्बे के 400 नंबर क्वार्टर में घुसकर वहां बंधी बकरी और बछड़े का शिकार कर लिया। इसके साथ ही लोगों पर हमले की कोशिश भी की गई, जिससे क्षेत्र में भय व्याप्त हो गया।
बकरी और बछड़े के मालिक कैलाश सैन (पुत्र देवकी लाल सैन) बताए गए हैं। घटना के बाद ग्रामीण कैलाश, बनवारी, भगवान सिंह, रवि, कौशल, राकेश, मोंटू, पंकज, बंटी, खुशी, चीनू, राजेश, बाबूलाल, संतरा, कोमल, संतोष, ममता सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से मांग की कि पैंथर को ट्रैंकुलाइज कर रणथम्भौर अभयारण्य में छोड़ा जाए तथा पीड़ित को मुआवजा दिया जाए।
हालांकि वन विभाग की टीम ने इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और कहा कि यदि पैंथर दोबारा दिखाई देता है तो पिंजरा लगवाया जाएगा। इस जवाब से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




