Categories लोड हो रही हैं...

फागी खेत बचाओ अभियान में किसानों को मिला बड़ा लाभ

फागी में आयोजित खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को 75.08 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई।

निमेष शर्मा16 June 2026
फागी खेत बचाओ अभियान में किसानों को मिला बड़ा लाभ

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक फागी शाखा द्वारा सोमवार को "खेत बचाओ अभियान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही ऋण वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में जयपुर एलडीएम गणेश जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता एसबीआई शाखा प्रबंधक कन्हैया लाल शर्मा ने की। इस अवसर पर आरोह फाउंडेशन से सहायक वित्तीय सलाहकार तेजपाल मौर्य एवं पवन जोनवाल, राजाराम सैनी, एसबीआई से विनोद जी, राजस्थान ग्रामीण बैंक से संदीप कुमार, पंजाब नेशनल बैंक फागी से अनुपम जैन, मंडोर शाखा से नरेन्द्र धायल, एयू बैंक चकवाड़ा से विष्णु शर्मा सहित फागी क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के प्रबंधक और अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर के दौरान किसानों को कुल 75 लाख 8 हजार रुपये के ऋण वितरित किए गए। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत 60 लाख रुपये तथा 4 लाख 60 हजार रुपये के ट्रैक्टर ऋण स्वीकृत किए गए। वहीं राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा तारबंदी के लिए 48 हजार रुपये का ऋण और पंजाब नेशनल बैंक मंडोर शाखा द्वारा 10 लाख रुपये का ऋण किसानों को मौके पर ही वितरित किया गया।

एसबीआई शाखा प्रबंधक कन्हैया लाल शर्मा ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसानों को 3 लाख रुपये तक का ऋण मात्र 4 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है, जिससे किसानों को खेती की लागत कम करने और कृषि कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में सहायता मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए "कृषिका ऐप" और सरकारी ऋण प्रक्रियाओं को सरल बनाने वाले "जनसमर्थ पोर्टल" की विस्तृत जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

जयपुर एलडीएम गणेश जी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र किसान को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ना है, ताकि उन्हें साहूकारों से महंगा कर्ज लेने की आवश्यकता न पड़े और वे आत्मनिर्भर बन सकें। शिविर में बड़ी संख्या में किसान, बैंक अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Phagi #KhetBachaoAbhiyan #KCCLoan #FarmerLoan #SBIPhagi #AgricultureNews #FarmerWelfare #DigitalBanking #KrishikaApp #JanSamarthPortal #RajasthanNews #JaipurNews #KisanCreditCard #AgricultureScheme #BreakingNews #eNewsBharat #eNewsRajasthan #enewsbharat #enewsrajasthan

फागी खेत बचाओ अभियान में किसानों को मिला बड़ा लाभ | eNews Bharat