Categories लोड हो रही हैं...

पेंशनर्स ने आरजीएचएस चिकित्सा सुविधा बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन

बकानी में पेंशनर्स ने आरजीएचएस के तहत निशुल्क उपचार व दवा सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

रमेश चंद्र शर्मा26 May 2026
पेंशनर्स ने आरजीएचएस चिकित्सा सुविधा बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन

राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा बकानी के तत्वावधान में पेंशनर्स को आरजीएचएस के तहत अनुमोदित चिकित्सालयों एवं मेडिकल स्टोर्स से निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

पेंशनर्स संघ ब्लॉक बकानी अध्यक्ष बालचंद राव ने बताया कि पिछले लगभग एक वर्ष से पेंशनर्स को अनुमोदित अस्पतालों में आरजीएचएस योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार प्राप्त करने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 2026 से प्रदेशभर में पेंशनर्स को न तो सूचीबद्ध एवं अनुमोदित अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा मिल रही है और न ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध हो पा रही हैं। इस संबंध में चिकित्सा विभाग एवं आरजीएचएस अधिकारियों से कई बार संपर्क कर समस्या के समाधान का अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।

पेंशनर समाज ने बताया कि प्रदेशभर में व्याप्त असंतोष को देखते हुए संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा 6 मई 2026 को मुख्य सचिव राजस्थान को भी नोटिस देकर अवगत कराया गया था कि यदि 11 मई तक व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाने पड़ सकते हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि आज भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। आरजीएचएस के अंतर्गत पेंशनर्स को न तो दवा मिल रही है और न ही अनुमोदित अस्पतालों में निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध हो पा रही है।

पेंशनर समाज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकांश पेंशनर्स वृद्धावस्था में नियमित उपचार पर निर्भर हैं। यदि चिकित्सा सुविधा के अभाव में किसी पेंशनर के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

संगठन ने सरकार से शीघ्र प्रभाव से आरजीएचएस व्यवस्था को सुचारू कर पेंशनर्स को दवा एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RGHS #PensionersNews #BakaniNews #RajasthanPensionerSamaj #HealthcareRights #PensionersWelfare #RajasthanNews #MedicalFacilities #JanhitNews #eNewsBharat

पेंशनर्स ने आरजीएचएस चिकित्सा सुविधा बहाली हेतु सौंपा ज्ञापन | eNews Bharat