पावन धाम मंदिर का 31वां वार्षिकोत्सव, 8 से 15 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा
महावीर कॉलोनी स्थित श्री रामदूत हनुमान सेवा संस्थान (ट्रस्ट) द्वारा संचालित पावन धाम मंदिर का 31वां वार्षिकोत्सव 8 से 15 मार्च तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और सेवादारों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य सजावट की जाएगी। साथ ही मंदिर में स्थापित सभी दरबारों का वृन्दावन से आए कलाकारों द्वारा विशेष श्रृंगार किया जाएगा, जिसके लिए वृन्दावन से पोशाकें मंगवाई गई हैं।
मंदिर अध्यक्ष अशोक परूथी ने गुरुवार सुबह आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 8 मार्च को सुबह 8 बजे श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद जी (हरिद्वार) और श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद जी के सानिध्य में भव्य कलश और ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रेमनगर पार्क से शुरू होकर बेगाराम मार्ग और भांभू पॉलिटेक्निक कॉलेज से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं को कड़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इसके बाद दोपहर 3 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा व्यास श्रीश्री महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद जी द्वारा किया जाएगा।
इस दौरान रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग ब्राह्मणों द्वारा हनुमान जी महाराज को विष्णु सहस्रनाम, गोपाल सहस्रनाम और श्रीमद्भागवत के 18 अध्यायों के मूल पाठ का श्रवण कराया जाएगा। साथ ही हनुमान जी को प्रतिदिन बाल भोग भी लगाया जाएगा।
ट्रस्ट सचिव टीकमचंद गर्ग ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन सवामणियों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। कथा की पूर्णाहुति 14 मार्च शाम को होगी, जबकि 15 मार्च को हवन-यज्ञ के बाद बाबा का अटूट भंडारा आयोजित किया जाएगा।
आयोजन की तैयारियों में कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र बंसल (ठेकेदार), ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम जुनेजा, बीएस चौहान, विकास गुप्ता, चिंतराम बंसल, ताराचंद छींपा, श्याम सांखला, यशपाल सेठी, विक्रम गोयल और महिला विंग अध्यक्ष वीना चौहान




