Categories लोड हो रही हैं...

पत्रकार पर अभद्र टिप्पणियों के विरोध में कार्रवाई की मांग

जालोर में जिला पत्रकार संस्थान ने पत्रकार उजीर सिलावट के समर्थन में ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

राहुल सोनी6 June 2026
पत्रकार पर अभद्र टिप्पणियों के विरोध में कार्रवाई की मांग

पत्रकार पर अभद्र टिप्पणियों के विरोध में पत्रकार संस्थान का ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

जिला पत्रकार संस्थान जालोर के बैनर तले पत्रकार उजीर सिलावट के समर्थन में पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि आहोर से प्रकाशित हिंदी समाचार पत्र मरूधर आईना में संवाददाता के रूप में कार्यरत उजीर सिलावट आमजन एवं प्रशासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हाल ही में प्रकाशित एक समाचार के बाद कुछ संबंधित पक्षों द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा उनके विरुद्ध अपमानजनक एवं अभद्र टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पत्रकार संस्थान के अनुसार, समाचार प्रकाशित होने के बाद इरफान खान पुत्र गबरू खान निवासी पोनिया नाडा रोड, राजपुष्पक कॉलोनी के पास, जालोर एवं उनके परिजनों द्वारा पत्रकार उजीर सिलावट के खिलाफ लगातार सामाजिक स्तर पर टिप्पणी कर उनकी प्रतिष्ठा और छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। संस्थान ने इसे अनुचित और कानून के विरुद्ध बताया।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि लगातार हो रही इन गतिविधियों के कारण उजीर सिलावट एवं उनका परिवार भय और तनाव के माहौल में जीवन यापन कर रहा है। उनकी पत्नी एवं बच्चों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है तथा पत्रकार के जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका व्यक्त की गई है।

जिला पत्रकार संस्थान ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही पत्रकार उजीर सिलावट एवं उनके परिवार को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे निर्भीक होकर अपने पत्रकारिता दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी पत्रकार को उसके कर्तव्यों के निर्वहन के कारण मानसिक प्रताड़ना देना या सामाजिक रूप से अपमानित करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सुंदेशा, दिलीप डूडी, गजेन्द्र गहलोत, डूंगर सिंह मण्डलावत, सुरेश धवल, शाबीर नेपाली, सुरेश गर्ग, कमलेश शर्मा, हसमुख गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#JaloreNews #UjirSilawat #JournalistSafety #PressFreedom #RajasthanNews #JournalistAssociation #Memorandum #PoliceAction #MediaRights #eNewsBharat

पत्रकार पर अभद्र टिप्पणियों के विरोध में कार्रवाई की मांग | eNews Bharat