उपखंड क्षेत्र के गांव पथराज खुर्द में जल चोरी पर अंकुश लगाने और सभी उपभोक्ताओं को समान जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) टोडारायसिंह ने मंगलवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।
ग्रामीणों द्वारा लगातार कम पानी के दबाव और अवैध मोटरों के उपयोग की शिकायतें मिलने के बाद विभाग की टीम ने पूरे गांव में सघन जांच की।
जांच के दौरान मुख्य जल आपूर्ति लाइन से सीधे पानी खींचने के लिए लगाए गए 10 से अधिक अवैध बूस्टर पंप पकड़े गए। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही सभी अवैध पंप जब्त कर लिए।
जब्त किए गए उपकरणों को टोडारायसिंह स्थित जेईएन स्टोर में जमा कराया गया है। विभाग के अनुसार इस कार्रवाई के बाद प्रभावित क्षेत्रों में जल आपूर्ति का दबाव सामान्य होने लगा है, जिससे अंतिम छोर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि जल चोरी या अवैध मोटर लगाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




