Categories लोड हो रही हैं...

पौधारोपण और परिंडे लगाकर मनाया परवेज खान का जन्मदिन

बोरावड़ में परवेज खान का जन्मदिन पौधारोपण और पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण और सेवा कार्यों का संदेश दिया गया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़10 June 2026
पौधारोपण और परिंडे लगाकर मनाया परवेज खान का जन्मदिन

बोरावड़ स्थित गीतांजली शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गीतांजली कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, गीतांजली फार्मेसी कॉलेज, आर.के. टी.टी. कॉलेज एवं आर.के. कॉलेज में बुधवार को संस्थान के निदेशक परवेज खान का जन्मदिन सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया।

जन्मदिन के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने हेतु परिंडे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना रहा।

समारोह को संबोधित करते हुए व्याख्याता राजेंद्र महात्मा ने कहा कि वर्तमान समय में लोग जन्मदिन पर अनावश्यक खर्च करते हैं, जबकि ऐसे अवसरों को समाजसेवा और जनकल्याण से जोड़कर अधिक सार्थक बनाया जा सकता है। उन्होंने महाविद्यालय परिवार की ओर से परवेज खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

निदेशक परवेज खान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से पौधारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए परिंडे लगाए गए हैं। उन्होंने सभी से सेवा कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आर.के. टी.टी. कॉलेज के प्राचार्य एम.आर. कुमावत, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य रिजवान मोहम्मद खान, व्याख्याता इरफान खान, शाहरूख मोहम्मद, सुनीता जाट, भारत बंशीवाल, मनवर आलम, नरपत सिंह, मोहम्मद यूनुस, नदीम खिलजी, अनिता कुमावत, मुकेश कुमावत, तेजपाल नायक, सुनील, दयाल सिंह, डॉ. सुमन, मोहित परिहार, विकास, सोनू प्रजापत, करण सिंह, वासुदेव, नाजमिन, अब्दुल हकीम, खेरूनिशा, गौतम महात्मा, साहिस्ता सहित स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MakranaNews #BorawadNews #ParvezKhan #TreePlantation #ParindeAbhiyan #EnvironmentalAwareness #SocialService #EducationNews #RajasthanNews #eNewsBharat

पौधारोपण और परिंडे लगाकर मनाया परवेज खान का जन्मदिन | eNews Bharat