Categories लोड हो रही हैं...

पार्वती नदी में अवैध बजरी पर बड़ी कार्रवाई, मशीनें जब्त

मांगरोल क्षेत्र की पार्वती नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 जेसीबी, एक डंपर और 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए।

जयप्रकाश शर्मा30 May 2026
पार्वती नदी में अवैध बजरी पर बड़ी कार्रवाई, मशीनें जब्त

मांगरोल थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पार्वती नदी के मुंडिया और बसलाई गांवों के बीच अवैध बजरी खनन को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 14 जेसीबी मशीनें, एक डंपर और 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, जो अवैध बजरी से भरी हुई थीं, जब्त कर लीं। अचानक हुई इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। वहीं इस पूरे मामले पर जब खनिज विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है और विभाग की सीधी भूमिका नहीं रही।

मांगरोल थाना अधिकारी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि पार्वती नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्र में लीज और खनन की वास्तविक स्थिति की जांच तहसीलदार और पटवारी की रिपोर्ट के बाद की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

हालांकि तहसीलदार बृजेश मीणा ने कहा कि इस कार्रवाई को लेकर उनके पास कोई पूर्व सूचना नहीं थी। यदि सूचना प्राप्त होती है तो मौके पर नाप-जोख कर रिपोर्ट दी जाएगी।

इस पूरे मामले के बाद खनिज और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं और आगे की जांच में कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मांगरोल #पार्वतीनदी #अवैधबजरी #पुलिसकार्रवाई #खननमाफिया #जेसीबीजप्त #बारां #RajasthanNews #BreakingNews #Trending #eNewsBharat

पार्वती नदी में अवैध बजरी पर बड़ी कार्रवाई, मशीनें जब्त | eNews Bharat