Categories लोड हो रही हैं...

परवन परियोजना पंप हाउस निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप

परवन सिंचाई परियोजना के तहत बन रहे पंप हाउसों में घटिया निर्माण सामग्री उपयोग करने के आरोप लगे हैं। किसानों ने जांच की मांग उठाई।

जयप्रकाश शर्मा16 June 2026
परवन परियोजना पंप हाउस निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप

परवन परियोजना के पंप हाउस निर्माण पर उठे सवाल, किसानों ने जांच की मांग की

परवन वृहद सिंचाई परियोजना के तहत जिले के विभिन्न गांवों में किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए डिग्गियों के साथ नौ स्थानों पर पंप हाउसों का निर्माण कार्य चल रहा है। एक पंप हाउस की अनुमानित लागत 5 से 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर किसानों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

किसानों का आरोप है कि निर्माण कार्य में बनास बजरी के स्थान पर एम-सैंड और डस्ट का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि निर्माण स्थलों पर परियोजना विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं रहते, जिसके कारण ठेकेदार मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं।

बोहत और खेड़ली गांव के किसानों ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि सरकार ने परवन परियोजना के माध्यम से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर किसानों को लाभ पहुंचाने की योजना बनाई है, लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की कथित मिलीभगत के चलते निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

परियोजना के तहत खेड़ली और बोहत सहित नौ स्थानों पर पंप हाउस बनाए जा रहे हैं। बोहत स्थित पंप हाउस से लगभग 3400 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी, जबकि जिले में करीब 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलने का दावा किया जा रहा है।

इस संबंध में परवन परियोजना के अधिशासी अभियंता से संपर्क करने पर बताया गया कि वे अवकाश पर हैं। वहीं सहायक अभियंता यशवंत नागर ने कहा कि यदि निर्माण कार्य में डस्ट का उपयोग किया जा रहा है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विभागीय जिम्मेदारी संभालने के बाद मामले को देखा जाएगा। साथ ही ठेकेदार को निर्माण कार्य की 8 वर्ष की गारंटी भी दी गई है और गुणवत्ता बनाए रखने की जिम्मेदारी उसी की है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ParvanProject #PumpHouseConstruction #MangrolNews #IrrigationProject #RajasthanNews #FarmerIssues #ConstructionQuality #BaranNews #ParvanIrrigationProject #eNewsBharat

परवन परियोजना पंप हाउस निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप | eNews Bharat